Home Crime पुणे की सड़क पर बाइक फिसली, मर्सिडीज ने रौंदा; शख्स की मौत

पुणे की सड़क पर बाइक फिसली, मर्सिडीज ने रौंदा; शख्स की मौत

31
0

पुणे : शहर के यरवदा इलाके में 41 वर्षीय व्यक्ति की लग्जरी कार से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक केदार चव्हाण एक लॉजिस्टिक कंपनी में डिलीवरी मैन के रूप में काम करता था। दुर्घटना गोल्फ कोर्स रोड पर दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। केदार मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी अचानक बाइक फिसल गई और पीछे से आ रही एक मर्सिडीज-बेंज कार ने उसे कुचल दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।