Home Crime संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे फोड़ने पर सख्त पाबंदी

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे फोड़ने पर सख्त पाबंदी

16
0

मुंबई : दिवाली त्योहार के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से मुंबई पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे फोड़ने पर सख्त पाबंदी लगाई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थल, अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, बस डिपो और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले फटाखे फोड़ना पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली से पहले यानी छोटी दिवाली की रात 10 बजे तक जबकि दिवाली की रात 12 बजे तक लोग पटाखें फोड़ या जला सकते हैं।
इस दौरान लोगों को निर्धारित डेसिबल (आवाज) की मर्यादा का खयाल रखना होगा। मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी सत्य नारायण चौधरी ने कहा कि पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे नियमों का पालन करें और त्योहार को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून उल्लंघन की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।बता दें कि ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण होने से लोगों को सांस संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए पटाखा आदि फोड़ने पर पाबंदियां लगाई गई हैं।