मुंबई : पुलिस ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक नेपाली मूल की महिला को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिये ओमान जाने की कोशिश करते गिरफ्तार किया है। महिला विगत सप्ताह मस्कट जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के लिए शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंची थी।
नेपाली महिला फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार
सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, उसने अपना नाम काजल बताया और एक भारतीय पासपोर्ट दिखाया। इसमें उसका जन्म स्थान हिमाचल प्रदेश के नोहरा में दर्शाया गया था। हालांकि, उसके चेहरे के हाव-भाव स्पष्ट रूप से नेपाली लग रहे थे। इससे संदेह पैदा हुआ।
मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी
उसे जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया। पूछताछ के दौरान उसने कुबूल किया कि वह भारतीय नहीं, बल्कि एक नेपाली नागरिक है। उन्होंने बताया कि बाद में महिला ने अपना असली नाम काजल लामा बताया।





Users Today : 0
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 670
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today :
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 815
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


