मुंबई : मायानगरी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सस्ते घर का सपना देख रहे घर खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सिडको ने अपनी नई रेजिडेंशियल योजना की घोषणा की है. योजना के तहत नवी मुंबई के प्राइम लोकेशंस पर 4508 घर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सिडको की बुकलेट के मुताबिक, इस स्कीम में घर की शुरुआती कीमत लगभग 21.71 लाख रुपए है, जो आम आदमी के बजट में पूरी तरह फिट बैठती है.
सिडको की इस स्कीम के तहत इच्छुक आवेदक सिडको की वेबसाइट cidcofcfs.cidcoindia.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन 22 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2025 है. बुकिंग की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 (सुबह 11 बजे से) शुरू होगी. सिडको की इस योजना का सबसे खास आकर्षक खारघर और तलोजा जैसे तेजी से विकसित हो रहे हॉटस्पॉट्स हैं. स्कीम में सबसे किफायती घर तलोजा (सेक्टर 21, 22) में उपलब्ध है.
21.71 लाख रुपए से शुरुआती कीमत
स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए घरों की कीमत लगभग 21,71,556 से शुरू होती है.
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और LIG फ्लैट्स की कीमत
खारघर के सेक्टर 40 जैसे पॉश इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए घर 26.49 लाख रुपए और लोवर इनकम ग्रुप के लिए 37.95 लाख रुपए में उपलब्ध है.
सभी फ्लैट्स रेडी टू मूव
सिडको के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय सिंघल के मुताबिक सभी घर रेडी टू मूव स्थिति में है, यानी पूरा पैसा भरने के बाद आपको पजेशन मिल जाएगा.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट्स
स्कीम के तहत कुल 4508 घरों में से 1,115 घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए और 3393 घर LIG के लिए है.
2.50 लाख रुपए की सब्सिडी
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपए की सब्सिडी भी मिलेगी. सबसे योजना की सबसे खास बात है कि इसमें लॉटरी का कोई झंझट नहीं है. आवेदक अपनी पसंद के घर खुद चुन सकते हैं.





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


