Home Crime अक्षय कुमार कार एक्सीडेंट मामले में मर्सिडीज ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी...

अक्षय कुमार कार एक्सीडेंट मामले में मर्सिडीज ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज

5
0

मुंबई : बीती रात अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में चल रही एक कार और ऑटो की टक्कर हो गई थी, जिससे कार पलट गई थी। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में तेज रफ्तार कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। जुहू पुलिस स्टेशन ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
आरोपी की हुई पहचान
मुंबई पुलिस के अनुसार, दो कारों और एक ऑटो-रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। आरोपी की पहचान राधेश्याम राय के रूप में हुई है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच दुर्घटनास्थल से वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें स्थानीय लोग अधिकारियों को मलबे से एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑटो-रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं और उसके भाई के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।
ऐसे हुआ था हादसा
दरअसल, सोमवार रात जुहू में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी थी।
इससे ऑटो-रिक्शा पलट गया और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में चल रही कार से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह से डैमेज हो गया और अक्षय की कार भी पलट गई थी।
हालांकि, अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना हादसे के दौरान उस कार में मौजूद नहीं थे। बल्कि वो दोनों काफिले के आगे चल रही दूसरी कार में बैठे थे।
अक्षय और ट्विंकल की कार को भी हल्की सी टक्कर लगी थी। मगर ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ।