मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जाने-माने डॉक्टर का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया. इसके बाद उनके नाम से परिचित लोगों से पैसों की मांग की गई. कई लोगों ने इसे सच मानकर तुरंत ऑनलाइन पैसे भी भेज दिए. लेकिन जब तक सच्चाई सामने आई, तब तक स्कैमर्स अपना काम कर चुके थे.
हैकर्स ने बिछाया जाल
हैकर्स ने डॉक्टर का व्हाट्सएप एक्सेस हासिल करने के बाद उनके कॉन्टैक्ट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया. हैकर ने डॉक्टर बनकर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजे कि ‘मैं बहुत बड़ी मुसीबत में हूं, तुरंत कुछ पैसों की जरूरत है.’ डॉक्टर की साख इतनी अच्छी थी कि लोगों ने बिना सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि जिन लोगों को मैसेज भेजे गए, उनमें कई बड़े अधिकारी, राजनेता और बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल थे.





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 1


