पुणे: मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 फरवरी को गैस टैंकर हादसे के बाद लगे करीब 32 घंटे लंबे जाम से प्रभावित कम से कम 1.2 लाख वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस सभी वाहन चालकों को जल्द ही टोल रिफंड मिलेगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी वाहन चालकों को कुल 5.16 करोड़ रुपये की राशि वापस की जाएगी। यह वापसी एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पुणे–बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर वसूले गए टोल पर भी लागू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद टोल वसूली रोकने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। इसके बावजूद जिन वाहन चालकों के फास्टैग से राशि कटी, उनका डेटा एकत्र कर लिया गया है। आने वाले सप्ताह में यह रकम सीधे संबंधित वाहनचालकों के फास्ट टैग खातों में जमा कर दी जाएगी।
बता दें कि इस घटना के बाद निगम ने अपने कंसेशनायर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर से विस्तृत जानकारी मांगी थी। इसमें विशेष रूप से यह स्पष्ट करने को कहा गया कि निर्देश जारी होने के बाद भी कहीं टोल वसूली तो जारी नहीं रही। अधिकारियों का मानना है कि जब तक टोल प्लाजा के बैरियर पूरी तरह खोले नहीं गए, तब तक कुछ लेन-देन ऐसे हो सकते हैं जिनमें स्वचालित प्रणाली के कारण फास्टैग से राशि कट गई हो। ऐसे सभी मामलों की पहचान कर रिफंड प्रक्रिया शुरू की गई है।
प्रभावित वाहन चालकों को उनका पैसा लौटाना प्राथमिकता
दरअसल 3 फरवरी को खोपोली के पास गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। हजारों वाहन कई किलोमीटर लंबी कतारों में फंस गए थे। कई यात्रियों को घंटों तक पानी, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बिना इंतजार करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने टोल वसूली अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया था। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम का कहना है कि प्रभावित वाहन चालकों को उनका पैसा लौटाना प्राथमिकता है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
डिटिटल माध्यम से रिफंड
रिफंड सीधे डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को अलग से कोई दावा दाखिल न करना पड़े। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में समन्वय और तकनीकी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि अनावश्यक कटौती से बचा जा सके।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


