मुंबई : मध्य रेलवे के मुंबई मंडल पर रविवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मेन लाइन पर मुलुंड और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। सीएसएमटी ने सुबह 10 बजकर 4 मिनट से दोपहर 3 बजकर 9 मिनट तक चलने वाली डाउन स्लो लोकल ट्रेनें मुलंड और ठाणे के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ठाणे स्टेशन पर इन्हें फिर से स्लो लाइन पर लिया जाएगा। इसी तरह कल्याण से सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक चलने वाली अप स्लो सेवाएं ठाणे और मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट रहेंगी और मुलुंड पर पुन स्लो लाइन पर आएंगी। ये ट्रेनें भी करीब 10 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
रद्द रहेंगी हार्बर लाइन सेवाएं
पनवेल और वाशी के बीच (पोर्ट लाइन को छोड़कर) सुबह 10:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में ब्लॉक रहेगा। पनवेल से सुबह 10:33 बजे से दोपहर 3:49 बजे तक सीएसएमटी की ओर जाने वाले अप सेवाएं तथा सीएसएमटी से सुबह 9:45 बजे से दोपरह 3:12 बजे तक बेलापुर/पनवेल की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं रद्द रहेंगी।
ये सेवाएं भी रहेंगी रद्द
ट्रांस हार्बर लाइन पर पनवेल से सुबह 11:02 बजे से दोपहर 3:53 बजे तक ठाणे की ओर जाने वाली अप सेवाएं और ठाणे से सुबह 10:01 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक पनवेल की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और पोर्ट लाइन सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होंगी।





Users Today : 51
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 437
Users Last 30 days : 914
Users This Month : 398
Users This Year : 9348
Total Users : 70555
Views Today : 60
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 1185
Views This Month : 544
Views This Year : 10581
Total views : 106604
Who's Online : 1


