मुंबई : इंदौर को जल्द ही एक बड़ी रेल लाइन की सौगात मिलने जा रही है. यह रेल लाइन मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर को देश की आर्थिक राजधानी मिनी मुंबई से जोड़ेगी. इस परियोजना को पीएम रेल गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत बनाया जाएगा. इससे न केवल माल की आवाजाही में सुविधा होगी बल्कि यात्रियों को भी मुंबई तक जाने में आसानी हो जाएगी. दो बड़े शहरों को सीधे रेल लाइन से जोड़ने जा रहे हैं इस कॉरिडोर से दूरी भी कम होगी और लोगों का समय भी बचेगा खास बात यह है कि यह रेल लाइन उन इलाकों से भी होकर गुजरेगी जहां अब तक रेल की कनेक्टिविटी नहीं थी. यह ट्रेन मार्ग सीधे तौर पर मध्य प्रदेश के चार जिलों, जबकि महाराष्ट्र के दो जिलों से होकर गुजरेगा.
18000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत
रेलगाड़ी शक्ति मास्टर प्लान के तहत बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की लागत 18,036 करोड़ रुपए होगी, जिसमें 309 किलोमीटर की रेल लाइन बिछाई जाएगी. मार्ग में कुल 1000 गांव आएंगे, जिसमें 30 स्टेशन बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट का सीधा असर इस क्षेत्र में रहने वाले 30 लाख से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा.
किसानों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद
इंदौर से यह रेल लाइन धार, बड़वानी और खरगोन होते हुए धूल और नासिक जाएगी. इसका सबसे बड़ा लाभ या होगा कि यह मार्ग दक्षिण भारत और मध्य भारत को सीधे तौर पर कनेक्ट करेगा, जबकि इंदौर के ऑटो क्लस्टर और मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट में कनेक्टिविटी होने से एक्सपोर्ट इंपोर्ट सुलभ हो जाएगा. ना केवल इंडस्ट्रीज को बल्कि किसानों को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा. मध्य प्रदेश के मोटे अनाज और महाराष्ट्र के प्याज उत्पादकों को अब अपने उत्पाद दक्षिण भारत और देश के अन्य कोनों तक भेजने में बहुत आसानी होगी.
फिलहाल इंदौर से रेल मार्ग के जरिए मुंबई जाने के लिए खंडवा या रतलाम होकर गुजरना पड़ता है, जो रास्ता लंबा भी होता है और इसमें समय भी काफी बर्बाद होता है. जो रेल मार्ग बनाया जा रहा है. वह इंदौर से धार होते हुए बड़वानी और मनमाड तक जाएगा. मनमाड से मुंबई तक पहले से मौजूद रेल मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा. 2028 से 29 के बीच इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


