Home Country दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट फिर हुई लेट, यात्री परेशान

दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट फिर हुई लेट, यात्री परेशान

110
0

मुंबई : दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एक बार फिर तय समय से काफी देर से पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है, पिछले कई दिनों से यही सिलसिला जारी है। बार-बार हो रही देरी ने यात्रियों की प्लानिंंग पर असर डाला है।
कई लोगों की कनेक्टिंग यात्रा छूट रही है तो कुछ को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। लगातार हो रही इस देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी बढ़ रही है और वे एयरलाइन प्रबंधन से समयबद्ध संचालन की मांग कर रहे हैं।
रविवार को 18 विमानों का आवागमन

दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट के विमान में यात्रा पर रवाना होने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 28 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से 54 मिनट विलंब से 11:59 में पहुंची।
कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:50 पांच मिनट पहले पहुंच गई। बेंगलुरू से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से आठ मिनट विलंब से 12:23 में पहुंची।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से चार मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से पंद्रह मिनट विलंब से 1:20 में पहुंची।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से पच्चीस मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:00 बजे से 26 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 21 मिनट विलंब से 3:41 में पहुंची।