मुंबई: मुंबई के बांद्रा में एक नामी थियेटर में हनुमान अंश का शो हटाने से शुरू हुआ विवाद इस हद तक पहुंच गया कि जांच में थियेटर भी नप गया। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने के बाद अब थिएटर बंद कर दिया गया है। इससे थियेटर को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ेगा।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के जाने-माने थिएटर ने फिल्म हनुमान अंश के शो हटाए थे। इस दौरान प्राथमिक रूप से कुछ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। जब मामले की जांच की गई तो मुंबई पुलिस को पता लगा कि साल 2021-22 से थिएटर ने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया है। इंटरनल जांच के बाद मुंबई पुलिस ने नोटिस दिया है और अब थिएटर बंद किया गया है।
मुंबई के पुराने थियेटरों में से है एक
बता दें मुंबई के बांद्रा में स्थित ये थिएटर 1972 में शुरू हुआ था। यह मुंबई के सबसे पुराने थिएटर में से एक है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस थिएटर के बाहर कुछ संगठनों द्वारा विरोध किया गया कि थिएटर के अंदर फिल्म हनुमान अंश को जगह नहीं दी जा रही और उसके शो नहीं लगाए गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने फिल्म मिर्जापुर के पोस्टर भी फाड़े। जब यह जानकारी सामने आई तो उसके बाद मुंबई पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले करीब 10 से 12 लोगों के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान रुटीन इंक्वारी के लिए पुलिस की एक टीम ने थिएटर पर जाकर भी जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि थिएटर के अंदर कई तकनीकी खराबियां थीं। इसके अलावा थिएटर चलाने के लिए जिन आवश्यक सर्टिफिकेट्स की जरूरत होती है, उन्हें भी रिन्यू नहीं किया गया था। पुलिस ने तुरंत थिएटर के संचालकों के खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया और नोटिस जारी कर थिएटर को बंद कर दिया गया।





Users Today : 5
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 882
Users This Month : 436
Users This Year : 9386
Total Users : 70593
Views Today : 6
Views Yesterday : 21
Views Last 7 days : 590
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 590
Views This Year : 10627
Total views : 106650
Who's Online : 0


