Home Country नाबालिग से स्पा में वेश्यावृत्ति कराने वाला बांग्लादेशी मुंबई से गिरफ्तार

नाबालिग से स्पा में वेश्यावृत्ति कराने वाला बांग्लादेशी मुंबई से गिरफ्तार

380
0

मुंबई : नाबालिग से बेंगलुरु, मुंबई और सूरत में स्पा में वेश्वावृत्ति कराने वाले बांग्लादेशी को क्राइम ब्रांच की मिसिंग सेल से मुंबई से गिरफ्तार किया। मिसिंग सेल अब तक महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद नजरूल खान नाबालिग को झांसा देकर बांग्लादेश से भगाकर लाया था।

पहले बेंगलुरू फिर मुंबई और इसके बाद सूरत में स्पा में बेचकर वेश्यावृत्ति करवाता था। सूरत पुलिस जांच के लिए बेंगलुरू गई तो आरोपी वहां से भागकर मुंबई आ गया था। मुंबई में आरोपी के नकली पासपोर्ट बनाकर रहने की बात सामने आई है। आरोपी की पत्नी पर भी वेश्यावृत्ति का आरोप है, अभी वह बांग्लादेश में है।