ठाणे: सामाजिक कार्यकर्ता एवं वकील सरिता खानचंदानी की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले में ठाणे पुलिस ने जांच प्रक्रिया के दौरान केस डायरी के रखरखाव और उसकी निगरानी में हुई कमियों को स्वीकार किया है। पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 13 पन्नों का हलफनामा दाखिल कर बताया कि मामले से जुड़े चार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मामले की जांच दूसरे अधिकारी को सौंप दी गई है।
ठाणे पुलिस की ओर से यह हलफनामा संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. पंजाबराव उगाले ने दाखिल किया है। यह जवाब मृत वकील के पति और अधिवक्ता पुरुषोत्तम लिलाराम खानचंदानी की रिट याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के बाद प्रस्तुत किया गया। याचिकाकर्ता ने जांच की निष्पक्षता और उसके तरीके पर सवाल उठाते हुए मामले को मौजूदा पुलिस जोन से किसी अन्य एजेंसी अथवा अधिकारी को सौंपने की मांग की थी।
हाई कोर्ट ने मांगी थी जांच की स्थिति
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को मामले की सुनवाई के दौरान जांच की स्थिति और केस डायरी के रखरखाव को लेकर चिंता जताई थी। अदालत ने पुलिस को मामले की प्रगति से जुड़ी स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। इसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. उगाले ने व्यक्तिगत रूप से केस डायरी की जांच की। हलफनामे के मुताबिक, जांच करने वाले अधिकारियों ने केस डायरी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार व्यवस्थित रूप से तैयार नहीं किया था। पुलिस स्टेशन के प्रभारी की ओर से भी यह सुनिश्चित नहीं किया गया कि जांच शुरू होने के समय जांच अधिकारी को पन्नों की क्रम संख्या और आधिकारिक मुहर वाली केस डायरी उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस ने स्वीकार किया कि केस डायरी के अंत में लगाया जाने वाला आवश्यक प्रमाणपत्र पूरा नहीं भरा गया था। इसके अलावा कई पन्नों पर क्रम संख्या दर्ज नहीं थी। अगस्त 2026 में की गई कुछ जांच प्रविष्टियां भी बिना पृष्ठ संख्या वाली पाई गईं। इन्हीं कमियों के कारण अदालत ने मामले की जांच प्रक्रिया और रिकॉर्ड के सुरक्षित रखरखाव पर सवाल उठाए थे। दो जांच अधिकारियों के काम में मिली कमी हलफनामे में बताया गया कि सहायक पुलिस निरीक्षक हर्षल कुलकर्णी ने 28 अगस्त 2025 से 22 जून 2026 तक मामले की जांच की थी। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी सहायक पुलिस निरीक्षक अपेक्षा जाधव को दी गई। एक और 21 अगस्त 2026 की केस डायरी प्रविष्टियों में भी पन्नों का क्रमांकन नहीं पाया गया।





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


