ठाणे : गणेशोत्सव समेत अन्य सार्वजनिक त्योहारों के दौरान आयोजित होने वाले महाप्रसाद और भोजन के लिए अब घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। ऐसे आयोजनों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। त्योहारों के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग को रोकने और आग जैसी गंभीर घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए ठाणे सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी योगेश जंगले ने ठाणे जिले के सभी तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन के अनुसार, कई सार्वजनिक गणेश मंडल जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण महाप्रसाद तैयार करते समय घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। बड़े पैमाने पर भोजन तैयार करने के दौरान इस तरह का उपयोग जोखिम पैदा कर सकता है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की क्षमता, बर्नर और गैस के दबाव में अंतर होता है। बड़ी मात्रा में खाना पकाने के लिए घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करने से आग लगने या विस्फोट जैसी दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी दुर्घटना की स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध या नियमों के विपरीत उपयोग की पुष्टि होने पर बीमा संबंधी सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित आयोजकों को आर्थिक और कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सार्वजनिक आयोजनों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन माना जाता है। प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक, नियमों के विपरीत घरेलू सिलेंडर का उपयोग पाए जाने और दुर्घटना होने की स्थिति में संबंधित गणेश मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग सरकार के राजस्व को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रशासन ने सभी तहसीलदारों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। गणेश मंडलों और अन्य सार्वजनिक आयोजकों से भोजन तैयार करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने और केवल अधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 125
Users Last 30 days : 676
Users This Month : 254
Users This Year : 11275
Total Users : 72482
Views Today : 8
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 147
Views Last 30 days : 823
Views This Month : 320
Views This Year : 12953
Total views : 108976
Who's Online : 1


