Home Maharashtra मुंबई : सूखे के चलते छुट्टियां रद्द…

मुंबई : सूखे के चलते छुट्टियां रद्द…

9
0

मुंबई : राज्य में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजस्व विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को इस निर्णय की जानकारी दी। कम बारिश के कारण राज्य के 358 में से 265 से अधिक तहसीलों को सूखा घोषित किया गया है। इससे राज्य के करीब 75 प्रतिशत तहसील सूखे की चपेट में आ गए हैं। जिसे लेकर सरकार ने सूखा प्रभावित लोगों के लिए मदद की घोषणा की है फसलों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंचनामा शुरू है। दिवाली त्यौहार से पहले पंचनामा पूरी कर सूखा पीड़ितों को मदद देने का प्रयास है इसी कड़ी में राजस्व विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्णय लिया है। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले इन दिनों राज्य के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं।