Home Crime वक्फ बोर्ड के सीईओ ने भूमाफियाओं पर कसा शिकंजा, जमीन हड़पने वालों...

वक्फ बोर्ड के सीईओ ने भूमाफियाओं पर कसा शिकंजा, जमीन हड़पने वालों में मची खलबली

49
0

औरंगाबाद : महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के सीईओ का पदभार जबसे अनिस शेख ने संभाला है, तबसे वे बोर्ड की कामकाज में पारदर्शिकता लाने के साथ ही भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इसके लिए सीईओ अनिस शेख को वक्फ बोर्ड के चैयरमैन वजाहत मिर्जा सहित सभी सदस्यों का भी जोरदार सहयोग मिल रहा है।
विशेषकर, औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील तो वक्फ की हड़पी हुई जमीन भूमाफियाओं से वापिस लेने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। सीईओ शेख और सांसद जलील के प्रयासों से मराठवाड़ा में वक्फ की जमीन हड़पने वालों पर कानूनी कार्यवाही तेज हो चुकी है। जिसके चलते वक्फ की जमीन हड़पने वाले भूमाफियाओं की नींद हराम हो चुकी है।
शहर से सटे मांडकी गांव में पुलिस की मदद से वक्फ बोर्ड के जिला वक्फ अधिकारी सैयद फैज ने सीईओ अनिस शेख के आदेश पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मांडकी में वक्फ की 87 एकड़ जमीन पर किया हुआ अतिक्रमण हटाते हुए उक्त जमीन वक्फ बोर्ड के कब्जे में ली। सैयद फैज ने बताया कि दिल्ली गेट स्थित दरगाह हजरत नुरुल हुदा कब्रिस्तान और मस्जिद के लिए मांडकी में करीब 87 एकड़ जमीन वक्फ की गई थी। गुट क्रमांक 66/1,66/2,66/3 में यह जमीन है। इस जमीन पर काफी सालों से अतिक्रमण किया हुआ था।