मुंबई: पत्नी का मायके में रहने एक पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने ससुराल में जाकर पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. घटना मुंबई के मालाड की है. मुंबई में मालाड पूर्व कुरार पुलिस थाने के पी आई प्रसाद पितले ने मीडिया को बताया कि वारदात 20 जनवरी की रात 8 बजे के करीब हुई जब पति तानाजी काम्बले अपनी पत्नी शीतल से मिलने ससुराल आया था. उसने पत्नी शितल को घर वापस चलने को कहा, लेकिन शीतल ने इनकार कर दिया तो उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया. घर मे मौजूद सास ने जब बीच बचाव करना चाहा तो उस पर भी हमला किया. किसी तरह बचकर सास घर के बाहर आ गई तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर पत्नी को चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटक गया.
सास के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर उसे फंदे से नीचे उतारा. तब तक पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को घायल अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शीतल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी पति तानाजी काम्बले का इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक दोनों की साल 2016 में शादी हुई थी. पति तानाजी कोई काम नहीं करता था, उल्टा शराब पीकर पत्नी शीतल को पीटा करता था. तंग आकर 9 महीने पहले वो पति को छोड़कर अपने मायके मां के साथ रहने लगी थी. कुरार विलेज पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


