मुंबई : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने कहा कि एविएशन कैटरिंग कंपनी ताजएसएटीएस के साथ चल रही उसकी इन-फ्लाइट कैटरिंग सुविधा विंटर 2026-27 शेड्यूल (जो 25 अक्टूबर से 27 मार्च 2027 तक चलेगा) से पहले एयरलाइंस के बढ़ते ऑपरेशन्स में मदद करने के लिए तैयार है।
बताते चलें कि ताजसैट्स, द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (टाटा ग्रुप की एक सब्सिडियरी) और सैट्स लिमिटेड (सिंगापुर की फूड सॉल्यूशंस और गेटवे सर्विसेज देने वाली कंपनी) के बीच 50:50 की बराबर हिस्सेदारी वाला एक जॉइंट वेंचर है।
एयरपोर्ट पर तैयार होता है 40 से ज्यादा उड़ानों के लिए खाना
एयरपोर्ट परिसर में मौजूद यह फ्लाइट किचन अभी रोजाना 40 से ज्यादा उड़ानों के लिए खाना तैयार करता है और इसमें हर दिन 7,500 तक मील बनाने की क्षमता है। इसके अलावा, एयरलाइन और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस सुविधा को बढ़ाकर रोजाना 15,000 मील तैयार करने योग्य बनाया जा सकता है।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर, सुभाष मुरिकेंचरी ने कहा, “जैसे-जैसे एनएमआईए अपना एयरलाइन नेटवर्क बढ़ा रहा है, यह जरूरी है कि हमारा सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी उसके साथ-साथ बढ़े।” उन्होंने कहा, “ताजएसएटीएस का फ्लाइट किचन एयरलाइंस को बढ़ती मांग को पूरा करने की सुविधा देता है और यात्रियों के लिए खाने-पीने के अनुभव को बेहतर बनाता है।”
इस सुविधा में प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर, रेफ्रिजरेशन सिस्टम और ऑपरेशनल प्रोसेस शामिल हैं, जिन्हें एयरलाइन के शेड्यूल और मांग में होने वाले बदलावों के हिसाब से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। एयरपोर्ट परिसर में इसकी लोकेशन का मकसद उड़ान भरने वाले विमानों तक खाना पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 14
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 878
Views This Month : 311
Views This Year : 12944
Total views : 108967
Who's Online : 0