मुंबई, पाकिस्तान के आईएसआई एजेंटों द्वारा पश्चिम बंगाल और नेपाल के रास्ते दो हजार के नकली नोटों की ‘बाढ़’ आ रही है। कुछ समय में जिस तरह से २ हजार के नकली नोटों की गड्डियां लाखों रुपए रिकवर हुई हैं, उससे जाहिर है कि कोरोना लॉकडाउन के चलते नकली नोटों के नेक्सस को जो धक्का लगा था, वह उतनी ही ताकत से फिर बढ़ रहा है। इस कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिर से २ हजार की ११४ नकली नोट रिकवर किए हैं। इनके साथ गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे एक बार फिर पाकिस्तान नकली नोटों के खेल में फेल हो गया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-१० के प्रभारी पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों के साथ मालवणी के मार्वे रोड स्थित राठौड़ी मच्छी मार्वेâट के पास आनेवाले हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस निरीक्षक किरण लोंढे, एपीआई तोड़कर, चौधरी, कोरे आदि के साथ जाल बिछाकर चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास दो हजार रुपए के ११४ नोट बरामद किए गए। इसके साथ ही अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल भी बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों से जप्त २ हजार के नोटों के कागज इतने करारे और छपाई ऐसी चमकदार है कि एक बार को आंखें चौंधिया जाए। असली-नकली में फर्क आसान नहीं है। पुलिस की टीमें इससे पहले भी २ हजार के नकली नोटों की बड़ी खेप रिकवर कर चुकी हैं लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि हर रिकवरी के साथ नकली नोटों की क्वालिटी लगातार अच्छी होती नजर आ रही है, जिनका असली नोटों से फर्क करना आसान नहीं है।
पुलिस द्वारा की गई हर कार्रवाई में नोटो की क्वालिटी अच्छी होने के कारण यह शक यकीन में बदलता जा रहा है कि इनकी छपाई के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई है, जो अपने एजेंट्स के जरिए नकली नोटों की खेप बांग्लादेश और नेपााल के रास्ते हिंदुस्थान भेज रही है। बॉर्डर एरिया पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल नकली नोटों का धंधा करनेवालों का ट्रांजिट पॉइंट बन चुका है।
सूत्रों की मानें तो नकली नोटों की एक चेन तैयार की गई है, जिसमें पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के और नेपाल के युवकों को शामिल किया गया है। इसमें मुख्तियार नामक व्यक्ति मुख्य सप्लायर है। इसे कुछ वर्ष पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यही अलग-अलग राज्यों के सप्लायर्स को नकली नोट पहुंचाता रहा है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


