मुंबई : दिवाली की रात महाराष्ट्र में आतिशबाजी के बीच आग की कई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। ठाणे में 4 जगह आग लगने की सूचना मिली, जिसमें कलवा की 40 मंजिला इमारत और एलबीएस रोड स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग शामिल हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
महाराष्ट्र में दिवाली के जश्न के बीच आतिशबाजी के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। ठाणे में रविवार को 4 अलग-अलग जगहों पर आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। वहीं, मुंबई के डोंगरी इलाके में भी आग ने कई कारखानों और झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटनाओं की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।
रहेजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे एकनाथ शिंदे
ठाणे में आग की एक घटना कलवा स्थित 40 मंजिला इमारत में सामने आई, जबकि दूसरी बड़ी घटना एलबीएस रोड पर इटरनिटी मॉल के सामने स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग में हुई। बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी रहेजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
मुंबई के डोंगरी में कारखानों और झुग्गियों तक पहुंची आग
दूसरी ओर, मुंबई के डोंगरी इलाके में नूरबाग के पास भी आग लगने की घटना सामने आई। यहां कुछ कारखानों और झुग्गियों में आग फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मुंबई की मेयर ने अधिकारियों को तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की खबर नहीं है। आग धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है।
BMC के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग डॉ. माहेश्वरी रोड पर दत्ता मंदिर के पास हाजी कासम चॉल में लगी और बड़े इलाके में फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने की भी जानकारी दी, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। मुंबई अग्निशमन दल ने रात 10 बजकर 11 मिनट पर इसे ‘लेवल-एक’ की आग घोषित किया। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मियों के साथ पुलिस, बेस्ट, वार्ड कार्यालय और 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।
दिवाली के मौके पर लगातार सामने आ रही आग की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, सभी घटनाओं में आग लगने की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 714
Users This Month : 235
Users This Year : 11256
Total Users : 72463
Views Today : 1
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 138
Views Last 30 days : 865
Views This Month : 298
Views This Year : 12931
Total views : 108954
Who's Online : 0


