मुंबई : प्रॉपर्टी बाजार में इस दिवाली पर पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा चहल-पहल देखने को मिली। 1 से 11 नवंबर के बीच कुल 3,683 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई।
इस दौरान रेवेन्यू में पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो 384 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा लोगों के घर खरीदने और लेनदेन की ऊंची कीमतों की वजह से ऐसा हुआ है।
जन-अक्टूबर में मुंबई में 1.32 लाख रजिस्ट्री
अक्टूबर के महीने में 12,690 नई रजिस्ट्री दर्ज हुईं, जो पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत ज्यादा हैं। इन आंकड़ों को मिलाकर, जनवरी से अक्टूबर तक कुल 1,32,040 संपत्तियों की रजिस्ट्री हो चुकी है।
श्राद्ध और नवरात्रि जैसे कम व्यस्त माने जाने वाले महीनों में भी हजारों लोगों ने घर खरीदे। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में यह रौनक खरीदारों के लगातार बने भरोसे और शहर के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 714
Users This Month : 235
Users This Year : 11256
Total Users : 72463
Views Today : 1
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 138
Views Last 30 days : 865
Views This Month : 298
Views This Year : 12931
Total views : 108954
Who's Online : 0


