मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बेटे को छुड़ाने के लिए पुलिस पर मिर्च पाउडर फेंकने के आरोप में शुक्रवार को एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसका बेटा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई के अंधेरी में लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले बार और पब पर रविवार को छापेमारी कर पुलिस ने 196 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 171 महिला-पुरुष ग्राहक शामिल हैं। पुलिस ने 19 कर्मचारियों सहित बार और पब मालिकों को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। महाराष्ट्र सरकार कोरोना को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में अब धीरे-धीरे ढील दे रही है।
इसके तहत उसने पांच अक्टूबर से 50 फीसद बैठने की क्षमता के साथ बार और पब के संचालन की अनुमति दी है। लेकिन दोनों स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इससे पहले नवंबर, 2019 में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मलाड के एक बार पर छापा मारा है। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने 10 बार डांसरों को छुड़ाया है। बार से पुलिस ने 93 हजार 930 रुपये कैश भी जब्त किया है। इस ऑपरेशन के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल ने बार के ग्राहकों और कर्मचारियों सहित 22 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मलाड पूर्व के पोद्दार रोड पर लक्ष्मी नारायण शॉपिंग सेंटर में स्थित काका बार एंड रेस्तरां पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि जब टीम ने परिसर में छापा मारा उस वक्त बार में काम करने वाली लड़कियां डांस फ्लोर पर डांस कर रही थीं। डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि बार शरारती तत्वों के लिए सुरक्षित पनाहगाह था। एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 14 ग्राहक, 5 वेटर, पर्यवेक्षक, बार का प्रबंधक और कैशियर शामिल हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


