Home Country गोरखपुर से मुंबई के बीच और एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन की...

गोरखपुर से मुंबई के बीच और एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन की मंजूरी

103
0

गोरखपुर, दीपावली और छठ पर्व में मुंबई से अपने घर आने वाले व फिर वापस जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने पूर्वांचल के लोगों की सुविधा के लिए गोरखपुर से मुंबई (एलटीटी) के बीच और एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 व वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन तीन फेरा में चलाई जाएगी। इसमें सिर्फ आरक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी।
01079 नंबर की लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर बाद 3.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भोपाल, कानपुर सेट्रल, लखनऊ, बढ़नी, आनंदनगर के रास्ते दूसरे दिन रात 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
01080 नंबर की गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 14 से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदनगर, बढ़नी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल और भोपाल के रास्ते दूसरे दिन शाम को 4.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
दीपावली और छठ पर यात्रियों को राहत देने के लिए रोडवेज 100 अतिरिक्त बसें चलाएगा। बसों का संचालन 12 से 21 नवंबर तक किया जाएग। आवश्यकतानुसार छठ पर्व बाद भी अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। जरूरत पड़ने पर गोरखपुर परिक्षेत्र के लोकल रूटों पर चलने वाली अनुबंधित बसों का फेरा भी बढ़ा दिया जाएगा। गोरखपुर परिक्षेत्र से दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी आदि रूटों पर बसों को चलाने की योजना है। राप्ती नगर डिपो से लखनऊ के लिए 11, प्रयागराज के लिए 10 और दिल्ली के लिए 11 बसें चलेंगी।