मुंबई : देश में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही तेजी से पैर पसार रही पोर्न फिल्म इंडस्ट्री अब महाराष्ट्र पुलिस के निशाने पर है। महाराष्ट्र पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि इस इंडस्ट्री के कुछ निर्माता असहाय और बेबस लड़कियों का शोषण कर रहे हैं और उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पुलिस ने इस बारे में शिकायत दर्ज करके पोर्न फिल्म सामग्री बनाने वाले निर्माताओं को तलब किया है, जिनमें पुलिस के मुताबिक एक बड़ी कंपनी के अधिकारी भी शामिल हैं।
मुंबई में पोर्न और सेमी पोर्न फिल्में बनाने का धंधा भोजपुरी, मराठी और हिंदी तीनों भाषाओं में अपनी जड़ें जमा चुका है। दादर, ओशिवारा, अंधेरी और मीरा रोड व भायंदर तक पैर पसार चुके इस धंधे में खुले आम संघर्षरत लड़कियों व लड़कों को पोर्न फिल्म करने के ऑफर मिल रहे हैं। संघर्षरत अभिनेत्रियों को कास्टिंग डायरेक्टर और उनके लिए काम करने वाले कर्मचारियों की तरफ से ऐसे वीडियो भी भेजे जा रहे हैं, जिस तरह की शूटिंग करने की उम्मीद इन संघर्षरत अभिनेत्रियों से की जाती है।
महाराष्ट्र साइबर ने पुलिस से अब तक छह ओटीटी ऐप और दो वेबसाइट के खिलाफ इंटरनेट के जरिए अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। महाराष्ट्र साइबर सेल के पुलिस महानिरीक्षक यशस्वी यादव ने बताया कि इन सभी प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट की अरसे से निगरानी की जा रही थी। और, अब तक की जांच में ये सामने आया कि इन फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों का शोषण करके ये वीडियो और फिल्में तैयार किए गए हैं।
पुलिस को ये भी पता चला है कि कुछ कंपनियां डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके नामी गिरामी अभिनेत्रियों के भी अश्लील वीडियो बना रही हैं। इन वीडियोज में दिखने वाली अभिनेत्रियों की इन वीडियोज के जरिए छवि खराब हो रही है। इनमें अभिनेत्रियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह अब इन सभी वीडियोज को बनाने वालों पर कार्रवाई करेगी और इंटरनेट से इन वीडियोज को हटाने की भी कोशिश करेगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह वेबसाइट और प्लेटफॉर्म्स बंद भी किए जा सकते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई पर अभी तक किसी भी ओटीटी के मालिक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


