मुंबई : इसी साल दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को जल्द ही मुंबई लाया जाएगा। 10 दिसंबर से पहले उसे बेंगलुरु से मुंबई लाने की अनुमति मिल गई है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की ऐंटी एक्सटॉर्शन सेल के आवेदन को बेंगलुरु कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि रवि पुजारी को इसी साल अफ्रीका से भारत लाया गया था।
कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को 10 दिसंबर से पहले किसी भी वक्त 10 दिनों के लिए रवि पुजारी को मुंबई ले जाने की इजाजत दी है। मुंबई पुलिस 2015 में एमएनएस नेता राजू पाटील की हत्या की साजिश के संबंध में रवि पुजारी से पूछताछ करेगी। पुलिस ने मुंबई कोर्ट में केस के लंबित होने का हवाला देते हुए बेंगलुरु अडिशनल सिटी सिविल और सेशन जज एसआर माणिक्य के समक्ष अर्जी लगाई थी।
केस में 6 लोगों के खिलाफ ट्रायल पहले से ही खत्म हो चुका है और स्पेशल कोर्ट दिसंबर में अपना फैसला सुनाएगी। हालांकि रवि पुजारी जो इतने सालों तक गिरफ्त से बाहर था और उसका नाम भी वांटेड आरोपी में शामिल था, इसलिए उसका ट्रायल अलग चलाया जाएगा।
मुंबई में मामले के ट्रायल देख रहे स्पेशल कोर्ट जज ने हाल ही में बेंगलुरु कोर्ट को लेटर जारी करके जेल प्रशासन को पुजारी की कस्टडी मुंबई पुलिस को देने की गुजारिश की थी। पुजारी के वकील ने हालांकि आपत्ति दाखिल की थी और तर्क दिया था कि जिस केस के लिए उसकी कस्टडी मांगी जा रही है उसका जिक्र प्रत्यर्पण आदेश में नहीं था।
रवि पुजारी को मुंबई कब लाया जाएगा, इस बारे में क्राइम ब्रांच के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिवाली के तुरंत बाद ही, हम उसे मुंबई लाएंगे।’ मुंबई में पुजारी करीब 49 केस में आरोपी है। इनमें से 26 केस मकोका के कहत दर्ज हैं। 11 केसों में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुकी है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


