मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में कमी आते ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कोरोनाकाल में बंद हो चुके स्कूलों को फिर खोले जाने पर काम शुरू हो गया है. कोरोनामुक्त भागों में अब 8 वीं से 12 वीं तक के स्कूल शुरू होंगे. ठाकरे सरकार ने इस संबंध में सरकार की ओर से लिए गए इस निर्णय का प्रस्ताव जारी किया है. महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से यह बड़ा निर्णय लिया गया है. इस निर्णय के तहत कोरोना मुक्त क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों के नियंत्रण में आने वाले गांवों के स्कूलों में 8 वीं से 12 वीं तक के लिए कक्षाएं लगाने की शुरुआत की जाए. लेकिन इससे संबंधित निर्णय लेने का अधिकार ग्राम पंचायतों को दिया गया है. यानी स्थितियों को देखते हुए वे निर्णय लेने में सक्षम होंगे.
इसके लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि स्कूल शुरू करने से पहले वे अभिभावकों से बात करें, विद्यार्थियों को एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से बुलाया जाए. यानी हफ्ते के दिनों में अदला-बदली या सुबह या दोपहर की दो शिफ्ट जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया जाए. इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सकेगा.





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


