मुंबई. कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार आर रही है अच्छी खबरों के चलते घरेलू शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स खुलने के कुछ देर बाद ही 44,271.15 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं, इस दौरान NSE के 50 शेयरों वाले प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में 100 अंक की तेजी देखने को मिली.
दुनिया की बड़े ब्रोकरेज हाउस CLSA ने भारती इंफ्राटेल पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लक्ष्य को 265 रुपये से बढ़ाकर 280 रुपये तय किया है. उनका कहना है कि कंपनी की ग्रोथ आउटलुक में सुधार नजर आ रहा है.
CLSA ने IT सेक्टर की कपंनी पर राय देते हुए कहा है कि इस सेक्टर में ग्रोथ आउटलुक मजबूत है और मार्जिन को लेकर दिक्कतें नहीं हैं. इसके साथ ही IT कंपनियों की पाइपलाइन मजबूत हैं. इन्हें HCL Tech, Infosys और Tech Mah में तेजी दिख रही है.
CLSA ने PHARMA पर राय देते हुए कहा है कंपनियों द्वारा पॉजिटिव आउटलुक दर्शाया गया है. दूसरी तिमाही में अमेरिका में कंपनियों का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है. भारत में भी सेल्स कंपनियों द्वारा आउटलुक कमेंट्री पॉजिटिव रही है. सीएलएसए की इस सेक्टर में Sun, Cipla, Torrent & Dr Reddys पसंदीदा पिक्स हैं.





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


