मुंबई, मुंबई के गोरेगांव में सैलून / स्पा मालिक से जबरन पैसे वसूलने के मामले में दो पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी गोरेगांव दीपक फतनगारे के अनुसार बीते दो माह से खुद को पत्रकार बताने वाले ये व्यक्ति स्पा मालिक को धमकाकर जबरन पैसे वसूल रहे थे, हमने जान बिछाया और दोनों को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार स्पा मालकिन का नाम पूनम अशोक जैन है। पूनम का इन दोनों व्यक्तियों पर आरोप है कि बीते दो माह से ये डरा धमकाकर मुझसे जबरन पैसे वसूल रहे थे। ये दोनों खुद को पत्रकार बताते थे। महिला ने बताया कि ये मुझे यहां आकर धमकी देते थे कि अगर पार्लर का धंधा करना है तो हमें पैसे दे दो नहीं तो तुम्हारा सारा काम ठप कर देंगे। महिला रोज-रोज मिलने वाली इस धमकी से इतनी परेशान हो गई कि उसने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी और गोरेगांव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों पत्रकारों को दबोच लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसमें पुलिस को कामयाबी मिली। दरअसल ये दोनों फर्जी पत्रकार थे और ऑटो रिक्शा चलाते थे। पुलिस ने बताया कि ये दोनों ही अनपढ़ हैं और खुद को पत्रकार बता लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


