मुंबई : मांसाहारी व्यंजन का मजा अगर देशी तरीका से आपको लेना है तो जी हाँ आपको मीरा रोड आना पड़ेगा। यहाँ बिहार के चंपारण जिले में मिट्टी के बर्तन में पकाया जाने वाला मांसाहारी व्यंजन आपको मिलेगा। शायद धरती पर सबसे शानदार तरीका से मटन पकाने की चंपारण विधि अब पूरे भारत में काफी लोकप्रिय हो रही है। हालांकि यह प्रक्रिया मटन पकाने में काफी समय लेती है लेकिन स्वाद समय नहीं देखता बल्कि समय लेता है। देशी रोटी, लिट्टी चावल, चोखा सब मिलेगा। चम्पारण मटन को खड़े मसाले में पकाया जाता है। इसे प्याज से ही पका लिया जाता है इसमें पानी नहीं डाला जाता है और न ही कलछुल का प्रयोग किया जाता है। मटन को साफ करके उसमें खड़े मसाले डाल कर मिट्टी हाड़ी में रख कर कोसा से ढक दिया जाता है। भाप न निकले इसलिए ढंकने को आटा की लोई बना कर बंद कर दिया जाता है। मात्र एक घंटे में मटन पक जाता है। इस विधि से पका मटन सेहत के लिए वरदान है। बता दें कि, मीरा रोड में कनकिया एरिया में पानी की टंकी के पास वासुदेव हाई बिल्डिंग में स्थित अर्नेट किचन चंपारण मीट होटल में साफ, सफाई शानदार है। खाने के शौकीन लोगों को किचन दिखाने और खाने की गुणवत्ता परखने की पूरी आजादी है। उत्तम क्वालिटी का चावल और गेहूं का आटा प्रयोग में लाया जाता है। लिट्टी और मटन को कोयला की आग में पकाया जाता है। मटन और चिकन की वरायटी डिस उपलब्ध है।




Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


