Home Crime नालासोपारा : तुलिंज पुलिस ने गांजा सेवन करते हुए एक शख्स को...

नालासोपारा : तुलिंज पुलिस ने गांजा सेवन करते हुए एक शख्स को किया गिरफ्तार

68
0

नालासोपारा : तुलिंज पुलिस ने गांजा सेवन करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जहाँ एक तरफ पुलिस प्रशासन नशा करने वालों के खिलाफ मुहिम चला रही है। वही दूसरी तरफ तस्कर बेखौफ होकर नशा सामग्री बेच रहे है। जिससे क्षेत्र में नशा करने वाले लोग बेखौफ होकर नशा कर रहे है। हालांकि पुलिस आए दिन नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के मोरेगांव क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने गांजा सेवन करने के मामले में सुनील जया (37) नामक शख्स को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सम्बंधित मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।