मुंबई : कम डिस्चार्ज हो रहे मरीजों के कारण मुंबई में कोरोना के ऐक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8,093 हो गई है। मंगलवार को मुंबई में 7,650 ऐक्टिव मरीज थे। दूसरी ओर, राज्य में ऐक्टिव मरीजों की संख्या घट रही है। मंगलवार को राज्य में 58,376 ऐक्टिव मरीज थे, जो बुधवार को घटकर 54,573 रह गए। बुधवार को मुंबई में कोरोना के 745 नए मरीज मिले, जबकि 14 लोगों की मौत हुई। ठीक होने के बाद 286 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 3,913 नए मरीज मिले, जबकि 7,620 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में 93 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट राज्य में 94.51 प्रतिशत और मुंबई में 93 प्रतिशत है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


