ठाणे : महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर ठाणे शहर में दुकानदार से एक लाख रुपये की मांग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों मुंब्रा में एक दुकानदार के पास गए और मांग की कि वह एक लाख रुपये दे या गुटखा बेचने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने एसीबी और बीएमसी के फर्जी पहचान पत्र भी छपवाए थे। उन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


