Home Crime पालघर : फ्लैट से 72 साल के व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला

पालघर : फ्लैट से 72 साल के व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला

55
0

पालघर : महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि 72 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव यहां उसके फ्लैट से बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान जयप्रकाश फोंडा के रूप में की गयी है। फोंडा अपने घर में अकेले रहते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि फोंडा की हत्या बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को की गयी है। उन्होंने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब घरेलू सहायक शुक्रवार की सुबह फोंडा के घर पर आया।