मुंबई : मुंबई से निकलनेवाले हजारों टन कचरा से अब भरपूर मात्रा में बिजली बनाने की योजना पर मनपा जुट गई है। पहले प्रोजेक्ट के बाद मनपा अब तीन गुना बड़े प्रोजेक्ट को तैयार करने में जुट गई है। मनपा के इस नए मेगा प्रोजेक्ट में लगभग १,८०० टन कचरा प्रोसेसिंग कर बड़ी मात्रा में ऊर्जा निर्मिति का लक्ष्य रखा है। इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए कल नई तकनीकी से जुड़े सुझाव आमंत्रित किए गए। अगले दो महीने में निविदा प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी और उसके बाद उक्त योजना पर काम शुरू होगा, ऐसा दावा मनपा अधिकारियों ने किया।
देवनार में इसी तरह का एक प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है, जिसका काम ४० महीनों में पूरा होगा। इस दूसरे प्रोजेक्ट के संदर्भ में भी नवंबर, २०२० में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था। अब नए प्रोजेक्ट के लिए २२ जनवरी, २०२१ से २२ फरवरी शाम ५.३० बजे लोग अपने सुझाव जमा करा सकेंगे।
नए प्रोजेक्ट में पिछले प्रोजेक्ट की तुलना में ३ गुना अधिक कचरा प्रोसेस करने का लक्ष्य है। मनपा अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए हजारों करोड़ रुपए का खर्च आएगा। मनपा ने रोजाना लगभग ३ हजार टन कचरा को प्रोसेस कर बिजली निर्मिति करने का मन बनाया है। इसके लिए कंपनियों की रुचि भी जरूरी है। मनपा ने सुझाव मंगवाए हैं, उसी में सब साफ होगा। उसके बाद निविदा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
रोजाना मुंबई में ७ हजार मीट्रिक टन से अधिक कचरा निकलता है, जिसे देवनार सहित अन्य डंपिंग ग्राउंड में छोड़ा जाता है। देवनार में लगभग ४ हजार मीट्रिक टन कचरा रोजाना डंप किया जाता है।
मुंबई हाई कोर्ट के निर्देश के बाद देवनार डंपिंग ग्राउंड के कचरा को ठिकाने लगाने और इससे बिजली निर्मिति की पहल २०१३ से शुरू हुई थी लेकिन वर्ष २०१९ में सफलता मिली। पहले चरण के प्रोजेक्ट में टेंडर में कंपनियों ने रुचि नही ली। इसके पीछे प्रोजेक्ट की क्षमता बड़ी होने की वजह बताई गई। हालांकि बाद में ६०० टन कचरा की प्रक्रिया के टेंडर के लिए दो कंपनियों का चयन किया गया। मनपा ने वर्ष २०१९ में बिना चर्चा ही स्टैंडिंग कमेटी में उसे पास कर दिया। आगामी ३८ महीने में उक्त प्रोजेक्ट को स्थापित कर संचालित किया जाएगा। १५ वर्ष तक उक्त प्रोजेक्ट की लाइफ होगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


