मुंबई : कांग्रेस के संगठन महासचिव गोपाल ने रविवार को मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। नई कार्यकारिणी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 15 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 42 जनरल सेक्रेटरी, 76 सेक्रेटरी और 30 एग्जीक्यूटिव मेंबर्स भी बनाए गए हैं।
मुंबई कांग्रेस कमेटी के साथी मुंबई की जिला जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों और कार्याध्यक्षों के नाम का ऐलान भी मुंबई कांग्रेस कमेटी के साथ किया गया है। जिसमें उत्तर मुंबई के जिलाध्यक्ष रहे एड. अशोक सूत्राले को हटाकर गुजराती समाज के कालू बुधेलिया को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कि एक भी उत्तर भारतीय और मुस्लिम को कांग्रेस ने अपना जिला अध्यक्ष नहीं बनाया है। जबकि गुजराती, मारवाड़ी, साउथ इंडियन क्रिश्चियन सभी को मौका दिया गया है। हालांकि मुंबई कांग्रेस कि इस जंबो कार्यकारिणी को आगामी बीएमसी चुनावों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें मुंबई कांग्रेस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नेताओं के समर्थकों को जगह दी गई है।
हालांकि कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों का कहना है कि अब तक की सबसे असंतुलित कार्यकारिणी है जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं से ज्यादा तवज्जो नए लोगों को दी गई है जिससे पार्टी में असंतोष पनपेगा।
आनंद शुक्ला ने कांग्रेस छोड़ी
मुंबई कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता रहे पत्रकार आनंद शुक्ला ने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह समय अभाव बताई है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में आनंद शुक्ला ने 2019 में घाटकोपर पश्चिम से विधानसभा चुनाव का टिकट देने और पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


