Home Maharashtra वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत चिंचोटी कामन क्षेत्र में खदान में डूबने से...

वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत चिंचोटी कामन क्षेत्र में खदान में डूबने से 30 वर्षीय युवक मौत

127
0

वसई : वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत चिंचोटी कामन क्षेत्र में खदान में डूबने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के चिंचोटी कामन का रहनेवाला सना विशाल बाबुराव हातागले (30) नामक युवक 29 मार्च को दारू के नशे में धुत होकर नजदीक के खदान में नहाने के लिए गया था। जहाँ पानी में तैरने के दौरान खदान में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सम्बंधित मामले में पुलिस एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।