Home Crime सिंघम नाम से मशहूर हो रहे है आरसीएफ(RCF) के पुलिस निरीक्षक विलास...

सिंघम नाम से मशहूर हो रहे है आरसीएफ(RCF) के पुलिस निरीक्षक विलास दातीर

707
0

दातीर की नियुक्ति से अवैध धंधे करने वालो में कानून का डर

मुंबई: आरसीएफ पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक विलास दातीर सिंघम के नाम से मशहूर हो रहे है।दातीर द्वारा आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में अवैध धंधे और गुंडा गर्दी करने वाले लोगो पे सख्त कानूनी कारवाई करने से इलाके में शांति का माहौल बना हुआ है।
दातिर ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह आदर्श वाक्य “सद्रक्षणाय खलनिग्रहणाय” (संस्कृत) का अर्थ होता है अच्छाई की रक्षा करना और बुराई को नष्ट करना।
और मैं पूरी ईमानदारी से मेरा फ़र्ज़ निभा रहा हु।दातीर ने साथ ही ये भी बताया कि पुलिस के पास हर पीड़ित व्यक्ति एक आश और उम्मीद लेके आता है की उसे पुलिस के पास जाने पे सहायता मिलेगी और उसकी समस्या का हल निकेलगा।इस लिए ऐसे लोगो की सहायता करना मेरी डयूटी है।दातीर ने एक आम जनता और पुलिस की बीच की दूरी को कम करने का काम किया है।आरसीएफ पुलिस स्टेशन ने दातीर के कामो को देखते हुवे वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पुलिस निरीक्षक(गुन्हे) के पद पर कर दी है।दातीर कि क्राइम पीआई पद पर नियुक्ति होने से गैरकानूनी काम करने वाले,गुंडे,मवाली,जुगार माफ़िया,मटका किंग और ड्रग्स तस्करी करने वाले आपराधिक किस्म के लोगो मे कानून के डर का माहौल पैदा हो गया है।दातीर की कारवाई से कई गुंडे और ड्रग्स तस्करी करने वालो ने अपने धंधे बंद कर दिए है और कुछ लोग आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद से दूर भाग गए है।
कुछ सालों पहले दातीर घाटकोपर पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे जहां उनकी धड़ाकेबाज़ कारवाई से कई ड्रग्स माफियो पे शिकंजा कसा गया था।दातीर कहा की तिरंगा उनका धर्म और लोगो की सेवा उनका कर्म है।दातीर ने क्राइम ब्रांच से लेकर एस. एस ब्रांच विभाग में भी डयूटी की है।दातीर के अनुसार उनके वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे भी वो आपराधिक किस्म के लोगो पे कारवाई करते रहेंगे।