Home Maharashtra मुंबई : मास्क को लेकर 25 लाख से ज्यादा लोगों पर लगा...

मुंबई : मास्क को लेकर 25 लाख से ज्यादा लोगों पर लगा जुर्माना

81
0

मुंबई : देशभर में जारी कोरोना के कोहराम ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को बदहाल किया हुआ है। महाराष्ट्र में भी कुछ इलाके हैं जहां कोरोना बेलगाम होकर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। इनमें से एक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी है। तमाम पाबंदियों के बावजूद मुंबई में कोरोना के ताबड़तोड़ नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, बृहन्मुंबई नगरपालिका की ओर से जारी कुछ आंकड़ों से यह भी पता लगता है कि मुंबईकरों को शायद कोरोना की परवाह नहीं है। बीएमसी ने बताया है कि बीते साल 20 अप्रैल से लेकर अब तक मुंबई में मास्क न पहनने पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 25 लाख 53 हजार 546 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं, इससे अभी तक बीएमसी के पास 51.46 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है।