Home Crime MLA ने लगाए महाराष्ट्र पुलिस पर गंभीर आरोप

MLA ने लगाए महाराष्ट्र पुलिस पर गंभीर आरोप

233
0

मुंबई: महाराष्ट्र में फिलहाल सरकार का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान विधानभवन में बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने महाराष्ट्र पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बारामती में एक शिंदे नाम का पुलिस निरीक्षक एक युवती को लॉज पर लेकर जाता है। वहां जाने के बाद युवती उसका वीडियो बनाती है, बाद में वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। जब यह बात पुलिस महकमे तक पहुंचती है तो उसका तबादला कर दिया जाता है लेकिन उसपर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। ऐसा क्यों? पडलकर ने सवाल उठाया कि अगर पुलिस अधिकारी ने कोई अपराध नहीं किया तो फिर उसका ट्रांसफर क्यों किया गया।