कल्याण : कल्याण पश्चिम के बैलबाजार स्थित डी-मार्ट में कोरोना नियमों को ताक पर रखकर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो रही है। भारी संख्या में जुटी भींड़ देखकर लोग हैरान हो गए हैं और सवाल उठाया जा रहा है कि क्या कल्याण से कोरोना महामारी ख़तम हो गई हैं? रविवार को छुट्टी होने के कारण डी-मार्ट में खरीददारों की भारी भींड़ जुटी। डी-मार्ट के बाहर पार्किंग जोन नहीं होने के बावजूद यहां करीब 200 गाड़ियों को पार्क किया गया था। मेन रोड के किनारे रास्ते पर गाड़ियों की अवैध पार्किंग की वजह से रास्ता जाम हो गया था।
केडीएमसी के अधिकारी या पुलिसकर्मियों ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। जिससे स्थानीय प्रशासन पर प्रश्न उठ रहा है। ऐसी भीड़ को देखकर नागरिक भी हैरान हैं और उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर भीड़ इकठ्ठा कर कोरोना को दावत दी जा रही है। लोगों के मन में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पहले ही डर बना हुआ है। कल्याण में डी-मार्ट प्रबंधन द्वारा सरेआम कोरोना नियमों की धज्जी उड़ाई जा रही है। यहां केडीएमसी प्रशासन और स्थानीय पुलिस आंख मूंद कर कुम्भकर्णीय नींद में सोई हुई है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार काफी सर्तकता बरत रही है और लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील लगातार कर रही है। वहीं ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 239 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,52,901 हो गई है। वहीं तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,317 हो गई। जिले में मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


