मुंबई : शहर में थैली के दूध में मिलावट कर लोगों को स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले वाले गिरोह सक्रिय हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ,आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सीबी कंट्रोल एवं फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने संयुक्त रूप से थैली के दूध में मिलावट करने वाले विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूध में मिलावट करने वाले पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1089 लीटर थैली का मिलावटी दूध जब्त किया गया है। क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर को सूचना मिली कि घाटकोपर (पूर्व) पंतनगर स्थित गुरूनानक नगर में गोकुल, अमूल और गोविंद कंपनी के थैली दूध में बड़े पैमाने पर मिलावट कर बेचा जा रहा है। पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर, सहायक पुलिस निरीक्षक आनंद बागडे, सुनयना सोनावणे और उप निरीक्षक निलेश चव्हाण की टीम ने गुरुनानक नगर के एक ठिकाने पर छापेमारी की।
वहां से दूध में मिलावट करते हुए चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान पारश रामालु फुल्ले पड़ेला, सुरेश सौम्या पनीकर, विनोद कुमार जगदीश गौड़ और वेंकैया बलेहा सिंगाराम के रूप में हुई है। आरोपी अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और गोकुल क्रीम की थैली के दूध में मिलावट कर रहे थे। उनके पास से 619 लीटर मिलावटी दूध के साथ खाली थैली सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है।
इसी तरह, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सीबी कंट्रोल के प्रभारी पुलिस निरीक्षक नितीन पाटिल की टीम ने एफडीए के साथ मिल कर अंधेरी (प. ) के सीडी बरर्फिवाला रोड स्थित समता नगर के एक घर में छापेमारी की। वहां से थैली के दूध में मिलावट करते रंगे हाथ आरोपी स्वामी गोरैया पालसम को गिरफ्तार किया। उसके पास से 467 लीटर थैली के मिलावटी दूध जब्त किया गया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


