Home Crime कहानी एक कत्ल की जिसमें कातिल ही गवाह बनकर पुलिस को कर...

कहानी एक कत्ल की जिसमें कातिल ही गवाह बनकर पुलिस को कर रहा था गुमराह

36
0

मुंबई, इस साल के शुरुआती महीने यानी जनवरी में एक अज्ञात शख्स की निजामपुर इलाके में लाश मिली। यह तारीख 20 जनवरी थी और जगह भिवंडी का रुपाला ब्रिज। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और जांच शुरू की। इस कत्ल के बाद जांच में पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब उसने पाया कि मामले में कातिल ही गवाह बन चुका था। अब आपको बताते हैं इस कत्ल के पीछे की पूरी कहानी।
निजामपुर इलाके में 20 जनवरी की सुबह निजामपुरा पुलिस को भिवंडी के रूपाला ब्रिज के नीचे खून से लथपथ सफेद बोरे में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अंदर एक युवक का शव मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक को बुरी तरह पीटा गया था क्योंकि उसके शरीर के सिर, गर्दन और छाती पर निशान थे।
जब शव के आसपास जांच पड़ताल की गई तो पुलिस को मृतक की जेब से एक दवाई का पर्चा और एक हेडफोन भी मिला। इसके अलावा मृतक के कपड़ों पर लाल और सुनहरे रंग के धब्बे मिले। हालांकि, पुलिस को मामले में संदेह हुआ कि जिस शख्स के पास हेडफोन है उसके पास कोई मोबाइल फोन कैसे बरामद नहीं हुआ। इसके बाद कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई।