Home Maharashtra राकांपा प्रमुख शरद पवार को अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी...

राकांपा प्रमुख शरद पवार को अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी : अजित पवार

48
0

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। पवार की सोमवार को पित्ताशय की सर्जरी की गई थी। अजित, शरद पवार के भतीजे भी हैं।
अजित पवार और उनकी पत्नी ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं को बताया, ”सर्जरी के बाद शरद पवार जी की तबीयत ठीक हो रही है। अगले दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।” इससे पहले राकांपा नेता तथा राज्य में मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को कहा था कि पवार (80) के पित्ताशय का लैप्रोस्कॉपी ऑपरेशन सफल रहा है। इससे पहले 30 मार्च को राकांपा अध्यक्ष की पित्त वाहिका से एक पथरी निकालने के लिए अस्पताल में आपातकालीन एंडोस्कोपी की गयी थी।