मुंबई, कोरोना को हराने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार से महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा लागू किया है। लोगों को आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। वहीं सुबह नई सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ नजर आई। ऐसी स्थिति में लग रहा था मानों शहरवासी यहां फल-सब्जी खरीदने के साथ कोरोना मुफ्त लेकर जाएंगे, क्योंकि यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग थी और न ही इनको भीड़ में एकत्रित होकर सब्जी खरीदने से रोकनेवाला कोई था।
जिले में कोरोना से हालत विकट हैं। वर्तमान में रविवार को १,२७५ लोग पॉजिटिव आए तथा पांच की मौत हुई। १,३४९ लोगों ने कोरोना की जांच करवाई। जिले में अब तक कोरोना के २३,५८१ मरीज सामने आ चुके हैं। अभी जिले में ६५६८ एक्टिव केस हैं।
सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीड़ दिखी। सब्जियां खरीदने के दौरान एक ही सब्जी को कई लोग हाथ लगाते नजर आए। ऐसे में वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।
कोरोना काल में सब्जी मंडी सुबह साढ़े दस बजे तक ही खुल रही है। गलियों में फल-सब्जी बेचने आनेवाले लोग ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। इसके चलते शहरवासी सब्जी मंडी से सब्जी व फल खरीदने आते हैं। विक्रेताओं को भी अपना माल खराब होने का डर रहता है। इसलिए मंडी में वाजिब दाम पर लोगों को सब्जियां व फल मिल जाते हैं।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


