Home Crime पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, मुंबई में पेट्रोल 98 रुपये पार

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, मुंबई में पेट्रोल 98 रुपये पार

199
0

मुंबई: डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर दिया है। इसके 2 दिन के पहले पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे। दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक भारत मौजूदा समय में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश में पेट्रोल 24 पैसे से लेकर 28 पैसे तक इजाफा हुआ है। इसी तरह डीजल भी 29 पैसे से लेकर 32 पैसे तक महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हो गया है। कल दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 33 पैसे महंगा हुआ था। कुल मिलाकर 6 दिन में पेट्रोल 1.43 रुपये प्रति लीटर डीजल 1.63 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
दिल्ली में आज 11 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल के दाम 27 पैसे बढ़कर 91.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 82.36 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। पेट्रोल के भाव 26 पैसे बढ़कर 98.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 31 पैसे बढ़कर 89.48 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल के दाम 26 पैसे बढ़कर 91.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 85.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।
चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल आया है। पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़कर 93.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 29 पैसे बढ़कर 87.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव आया है। पेट्रोल के दाम 28 पैसे बढ़कर 94.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 32 पैसे बढ़कर 87.31 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।