Home Crime १२ हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद, एक गिरफ्तार

१२ हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद, एक गिरफ्तार

49
0

भिवंडी, भिवंडी के कारीवली गांव में खदान के पास एक कार्यालय में ठाणे पुलिस ने छापामारी कर अबैध रूप से संचित १२ हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन जिलेटिनों का इस्तेमाल कहां किया जाना था?
पुलिस के अनुसार, भिवंडी के कारीवली गांव में बड़े पैमाने पर जिलेटिन की छड़ें अवैध रूप से रखे जाने की सूचना ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट-वन को मिली थी। उक्त सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को दोपहर में वहां छापेमारी की। वहां २५ किलो वजन के ६० बॉक्स में ये छड़ें मिलीं। इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बिना लाइसेंस और अवैध रूप से रखने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त विस्फोटक खदानों को तोड़ने के लिए लाया गया था। लेकिन इसे लाने व रखने का कोई परमिशन नहीं लिया गया था। मामले की जांच ठाणे अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रफुल जाधव द्वारा की जा रही है। मामले के उजागर होने के बाद भिवंडी के डीसीपी योगेश चव्हाण, भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई एस.ए. इंदलकर के साथ ही भिवंडी और ठाणे अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। इस मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।