मुंबई, चित्रकूट जेल में हुई फायरिंग कांड का एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद के हत्यारे से कनेक्शन सामने आ रहा है। यह जानने के बाद यूपी पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। यूपी पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चित्रकूट जेल में मुकीम काला और मेराज की हत्या कहीं मुनीर के लूटे ऑस्ट्रिया मेड ग्लो पिस्टल से तो नहीं की गई? क्योंकि मुनीर ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या में इसी तरह की पिस्टल का इस्तेमाल किया था। मुनीर तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन उसके गैंग के कई सदस्य बाहर हैं। पुलिस पता कर रही है कि शूटर अंशु दीक्षित के पास से मिली पिस्टल मुनीर की लूटी हुई तो नहीं है। पुलिस पता लगा रही है कि यह पिस्टल विदेश से आई है या सेना या पुलिस के किसी जवान से लूटी गई है?
अंशु दीक्षित नामक शूटर ने बीते शुक्रवार को चित्रकूट जेल में पश्चिम यूपी के शातिर अपराधी मुकीम काला व मेराज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उन्हें ढेर कर दिया था। बाद में खुद अंशु जेल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस ने अंशु दीक्षित से ९ एमएम की एक पिस्टल बरामद की है, जो कि ऑस्ट्रिया मेड ग्लो पिस्टल बताई जा रही है। ५० मीटर दूूरी तक की मारक क्षमता वाली यह पिस्टल पुलिस व सेना के जवानों को ही दी जाती है। करीब ५ साल पहले तंजील अहमद की हत्या करनेवाले मुनीर ने २०१४ में लखनऊ में एक जज के गनर को गोली मारकर ऐसी पिस्टल लूटी थी। इसके अलावा वह दिल्ली के करीब पांच पुलिस कर्मियों से भी इसी तरह की पिस्टल लूट चुका है।
एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद परिवार के साथ भांजी की शादी में बिजनौर आए थे। तंजील २ अप्रैल की रात १२.४५ बजे पत्नी फरजाना और दो बच्चों के साथ अपनी वैगन आर कार से घर लौट रहे थे। स्योहारा थाना इलाके के अंतर्गत सहसपुर कस्बा स्थित उनके घर से करीब एक किलोमीटर पहले एक निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक से आए हमलावरों ने ओवरटेक करके उनकी कार को रोक लिया। तंजील पर हमलावरों ने ९ एमएम की पिस्तौल से तोबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। तंजील को २४ गोलियां मारी गर्इं, जबकि पत्नी फरजाना को ४ गोलियां लगी थीं। हॉस्पिटल ले जाते वक्त तंजील की मौत हो गई। घायल फरजाना का कुछ दिन दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चला, जिसके दौरान उनकी मौत हो गई थी। तंजील अहमद के दो बच्चे इस केस में चश्मदीद गवाह हैं, जो दुर्घटना के वक्त अपने पिता की कार में उनके साथ मौजूद थे। बच्चों का कहना है कि पापा की मौत होने तक हत्यारे गोली मारते रहे। तंजील अहमद मर्डर मामले में दो लोगों की फोटो सामने आई थी। शादी के वीडियो से मिली इन तस्वीरों को संदिग्धों की तस्वीर माना जा रहा था। इसके अलावा जिस बैंक्वेट हॉल में विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, उसके बराबर में स्थित मधुर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध बाइकर तंजील की कार का पीछा करते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध विवाह समारोह में बिन बुलाए मेहमान की तरह शामिल हुए थे और वहां उन्हें कुछ लोगों ने टोंका तो वे खिसक लिए थे।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


