Home Crime 1 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने...

1 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत

111
0

मुंबई : भले ही महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी आ रही हो, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि महाराष्ट्र सरकार हाल फिलहाल में लॉकडाउन की पाबंदियों को नहीं हटाएगी. एक दैनिक समाचार से बात करते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा या नहीं इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बयान दिया. उन्होंने कहा कि भले ही मामले घट रहे हैं लेकिन सभी को COVID दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए. लॉकडाउन के नियमों को हटाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह बाद में निर्णय लेंगे, लेकिन इस समय किसी को भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. हालांकि, उन्होंने राज्य में लॉकडाउन को फिलहाल के लिए बढ़ाने के संकेत दिए.
मुख्यमंत्री ने कहा, “कोरोना के मामले घट रहे हैं लेकिन इसके बारे में बात करना समझदारी नहीं है. पिछली बार हमने कोरोना पर नियंत्रण पा लिया था लेकिन फिर भी हम यह नहीं भूल सकते कि जब हम COVID-19 सुरक्षा नियमों को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो उसके बाद क्या होता है. COVID मामले चौगुने हो जाते हैं. यह कहते हुए कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर बहुत खतरनाक है और खतरनाक दर से फैल रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी को पिछले अनुभवों से सीखना चाहिए और समझना चाहिए कि वर्तमान स्थिति पहले से कहीं ज्यादा खराब है.
लॉकडाउन बढ़ाने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है और उनकी सरकार बाद में फैसला करेगी. इससे पहले, सीएनबीसी से बात करते हुए, राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि राज्य कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और सभी का टेस्ट करने की पहल भी कर रहा है.