मुंबई, युवा अवस्था में किसी युवक या युवती की ओर आकर्षित होना आम बात होती है। कई बार लोग इस आकर्षण को प्यार का नाम दे देते हैं। खासकर युवतियां ऐसे प्यार और प्रेमी के सहारे पूरा जीवन दांव पर लगा देती हैं। ऐसे ही प्यार का भ्रम झारखंड की एक युवती का काल बन गया। जिसके साथ उसने जीवन गुजारने की योजना बनाई थी, उसी प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल, शादी के मामले को लेकर दोनों के बीच गर्मा-गर्मी हो गई थी। प्रेमिका ने धमकी दी थी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे रेप के आरोप में फंसा देगी। इसके बाद प्रेमी को गुस्सा आ गया और उसने उसकी हत्या कर डाली।
मामला बांद्रा-पश्चिम के रिक्लेमेशन स्थित पॉश इलाके का है। सोमवार की सुबह संत चर्च के पास फुटपाथ पर एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी होने की सूचना बांद्रा पुलिस को मिली थी। महिला के जिस्म एवं गर्दन पर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने का अनुमान पुलिस ने लगाया। डीसीपी अकबर पठान व मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट-९ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय खताले के मार्गदर्शन एवं पीआई रवींद्र सालुंखे के नेतृत्व में पीआई सुधीर जाधव, किरण आहेर, एपीआई शरद धराडे, वाल्मीकि कोरे की टीम ने महिला की शिनाख्त की कोशिश शुरू की। पास की कडेश्वरी बस्ती, माऊंट मेरी स्टेप्स, पिंपलेश्वर वाड़ी, रिक्लेमेशन, चैपल रोड, बाजार रोड, नरगिस दत्त नगर (लाल मट्टी) व रंग शारदा के पास की बस्तियों में यूनिट-९ की टीम मृत महिला की तस्वीर लेकर घूम रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उक्त महिला पिछले दो महीनों से रंग शारदा के पास स्थित चर्च के पीछे वाली बस्ती में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस जब मृतका के घर पहुंची तो अनवर वहां नहीं मिला। पुलिस संदिग्ध अनवर की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी दौरान यूनिट-९ के सिपाही राऊत को सूचना मिली वह झारखंड के खटंगा जिला स्थित अपने गांव इतम भागने की फिराक में है। फिलहाल वो बांद्रा-पश्चिम, चैपल रोड स्थित होटल आशीर्वाद के पास आनेवाला है। इस सूचना के बाद यूनिट-९ की टीम ने जाल बिछाकर अनवर को चैपल रोड से हिरासत में ले लिया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


