मुंंबई: कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे महाराष्ट्र में नए केसों की संख्या लगातार कम हो रही है. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15077 नए केस दर्ज किए हैं. राजधानी मुंबई में भी नए केसों की संख्या कम होने के कारण लगाई गई पाबंदियों में कुछ राहत दी गई है. अब गैरजरूरी स्टोर खोले जा सकेंगे. राज्य में कोरोना के केसों की यह संख्या तीन माह में सबसे कम है.पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 184 लोगों की मौत (दो माह में सबसे कम) हुई है. राज्य में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2,53,367 है जबकि मृत्यु दर 1.66% और पॉजिटिविटी रेट 16.39% है.पिछले 24 घंटों में राज्या में 33,000 मरीज डिस्चार्ज हुए और रिकवरी रेट 93.88% पर पहुंच गया है.
महानगर मुंबई की बात करें तो वहां पिछले 24 घंटों में 676 केस दर्ज हुए, पिछले डेढ़ माह में यह संख्या सबसे कम है. इससे पहले शहर में 14 फरवरी को 645 केस दर्ज हुए थे. मुंबई में पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है. शहर में पिछले 24 घंटों में 17865 केस दर्ज हुए, यहां पॉजिटिविटी रेट 3.78% और रिकवरी रेट 94% है.
बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि सभी जरूरी शॉप्स सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी. गैरजरूरी सामान की शॉप दिन के अनुसार खुलेंगी. दाएं ओर की शॉप सोमवार-बुधवार और शु्क्रवार को खुलेंगी जबकि बाएं ओर की शॉप मंगलवार-गुरुवार को खुलेंगी. यह क्रम हर हफ्ते बदलेगा यानी जो शॉप इस हफ्ते सोमवार-बुधवार और शु्क्रवार को खुली थीं, वे अगले सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को खुलेंगी. गैरजरूरी सामान की शॉप्स वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को बंद रहेंगी.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


